लोलेसरा मेला में मॉडिफाई साइलेंसर वाला बाईक तेजगति से चलाने वाले युवक पर सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, मॉडिफाई साइलेंसर, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 22 दिसम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा बाईक चालक को मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर पटाखे फोड़ने व तेज रफ्तार से बाईक चलाने वाले चालकों पर चलानी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही युवकों को मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकालकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दी जा रही है। बेमेतरा पुलिस ने इस दौरान लोलेसरा मेला में मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाईक को तेजगति से चलाने पर एक बाईक चालक को पकड़कर उसके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें बुलेट वाहन चालक के विरूद्ध 01 प्रकरण में 5000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू सहित सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम शामिल रहे।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग कर साइलेंसर द्वारा पटाखे फोड़ने एवं तेज रफ्तार से बाईक वाहन चलाने, ध्वनि प्रदुषण करने वाले वाहन चालक पर चलानी कार्यवाही किया गया और मोर्डिफाइड साइलेंसर को निकलवाकर कंपनी द्वारा लगाए गए साइलेंसर का ही उपयोग करने समझाईश दिया गया।
अपील - बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।