फरी और कुम्ही के घासीदास बाबा की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 दिसम्बर 2025 - बेमेतरा विधानसभा के ग्राम पंचायत फरही और कुम्ही में संत शिरोमणि, महान समाज सुधारक, सत्य और मानवता के अमर संदेशवाहक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269 वीं जन्म-जयंती के पावन अवसर पर आप समस्त मानव जगत” के तत्वावधान में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी श्रद्धा, आस्था और सम्मान के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गुरु घासीदास की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। पूरे आयोजन स्थल पर सत्नाम, सत्य, समानता और मानवता के संदेश से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास केवल एक संत नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले महान विचारक थे। उनका संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ आज भी समाज को जोड़ने का सबसे मजबूत आधार है।” उन्होंने कहा कि बाबा ने उस दौर में सत्य, अहिंसा और समानता की बात की, जब समाज अंधविश्वास, ऊँच-नीच और भेदभाव से ग्रस्त था। उन्होंने मानवता को सर्वोपरि रखते हुए सभी को एक समान देखने की सीख दी। योगेश तिवारी ने आगे कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन किसान, श्रमिक और मेहनतकश वर्ग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने सादगी, परिश्रम और नैतिक जीवन को अपनाने का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों, संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। युवाओं को चाहिए कि वे बाबा जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।” कार्यक्रम के दौरान पंथी संदेशों के माध्यम से बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन के साथ ग्राम फरी सरपंच लक्ष्मण डेहरे, गेंद्रराम जांगड़े, मुकेश भारतद्वाज, गुलशन डेहरे, सुखदास, उकेश दोहरे, कृष्णा डेहरे, गणेश सेनवानी, सन्नी डेहरे, भूषण बारले, नीलू पाटिल, गन्नुराम पाटिल, ग्राम कुम्ही (खर्रा) में जनपद सदस्य रोशनलाल वर्मा, रूपराय गेंडरे, अजीत पात्रे, नंदकुमार भारती, किशन दिवाकर, सूरज भारती, शिवप्रशाद भारती, विनोद दिवाकर, कमलेश पात्रे, दीपक पात्रे, डॉ ललित रॉय, रमेश वर्मा, मनहरण टंडन, नेतराम डहरिया, बर्शनलाल पात्रे, कृष्णादास भारती, गंगाधर पात्रे, संजय पात्रे, सतीश टंडन, ललित भारती एवं समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा, किसान एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने, सत्य और समानता को अपनाने तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।