राष्ट्रव्यापी साक्षरता परीक्षा बरगा (साजा) का बीईओ साजा नीलेश कुमार चंद्रवंशी ने किया निरीक्षण

राष्ट्रव्यापी साक्षरता परीक्षा बरगा (साजा) का बीईओ साजा नीलेश कुमार चंद्रवंशी ने किया निरीक्षण 

45 असाक्षरों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सरपंच, पति-पत्नी एक साथ बैठे परीक्षा दिलाने 

ब्लाक सहित जिला अधिकारियों ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 7 दिसंबर 2025 - केंद्र सरकार के उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिसंबर 2025 को आयोजित राष्ट्रव्यापी महा परीक्षा में ग्राम बरगा के 45 असाक्षरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षा के प्रति अपनी गंभीरता और जागरूकता का परिचय दिया। इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। 
    परीक्षा का निरीक्षण करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी नीलेश कुमार चंद्रवंशी, बीआरसी बीडी बघेल, हरि केडिया एवं हटरांका संकुल समन्वयक पीलूराम साहू उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की।
      विशेष उल्लेखनीय रहा कि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती नंद कुमारी ठाकुर स्वयं भी परीक्षा की प्रतिभागी बनीं, जिससे ग्राम में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। 

परीक्षा में पति-पत्नी की संयुक्त सहभागिता भी प्रेरणादायक रही - मलवा यादव-इन्द्राणी बाई यादव, सुखदेव-मीलाबाई साहू तथा खियाराम साहू-दूलारी बाई साहू ने मिलकर परीक्षा में हिस्सा लेकर परिवार और समाज दोनों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया। 

       जिला कार्यालय बेमेतरा से समग्र शिक्षा के एपीसी खेमराज साहू ने भी निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था की सराहना की। 
         परीक्षा संचालन में ग्राम प्रभारी व प्रधान पाठक कन्हैया लाल लहरे, शिक्षक रामनारायण पटेल, शिक्षिका युक्ति साहू, स्वयंसेवी शिक्षिका श्वेता साहू एवं दामिनी साहू का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। 
     अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने परीक्षा में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को नवसाक्षर बनने की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया।