प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 06 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2025 को थाना बेमेतरा, चंदनू, साजा एवं चौकी देवकर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 08 प्रकरण में 08 आरोपी विजय पारधी उम्र 30 वर्ष निवासी पीपरभट्ठा, राजेन्द्र यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ढारा, झुमुक पाटिल उम्र 25 वर्ष निवासी मोहरेंगा, दिलीप यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बेमेतरा, रवेन्द्र डोरे उम्र 32 वर्ष निवासी पौसरी, धनीराम वर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी सोमईकला, दादू ढीमर उम्र 35 वर्ष निवासी देवकर, दिलीप ढीमर उम्र 42 वर्ष निवासी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2025 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना बेमेतरा 48 प्रकरण, थाना नांदघाट 70 प्रकरण, थाना दाढी 20 प्रकरण, थाना परपोडी 31 प्रकरण, थाना बेरला 30 प्रकरण, थाना चंदनू 10 प्रकरण, चौकी देवकर 18 प्रकरण, चौकी खण्डसरा 11 प्रकरण, कुल 238 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
इसी क्रम में 05 दिसम्बर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 03 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में 03 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।