यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई कर 02 से ली 20000 रु समन शुल्क
आबकारी एक्ट में 07, कोटपा एक्ट में 47 पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 दिसंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 30 नवंबर 2025 को थाना नांदघाट 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 05 चालान में 05 वाहन चालक, थाना साजा 08 चालान में 08 वाहन चालक, थाना परपोडी 08 चालान में 08 वाहन चालक, थाना बेरला 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी देवकर 10 चालान में 10 वाहन चालक, चौकी मारो 01 चालान में 01 वाहन चालक, चौकी कंडरका 03 चालान में 03 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 03 चालान में 03 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 18 चालान में 18 वाहन चालक, कुल 66 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया।
जिसमें 42 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 24 प्रकरण में 7200 रूपये समन शुल्क लिया गया तथा शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहन चालकों के विरुद्ध 02 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया, जहां दोनो वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। 02 प्रकरण में 20000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 30 नवंबर 2025 को थाना बेमेतरा एवं चौकी खण्डसरा, कंडरका मारो में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 07 प्रकरण में 07 आरोपी प्रशांत कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी बेमेतरा, राजेश वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी कंतेली बेमेतरा, सुरेश कुमार डेहरे उम्र 31 वर्ष निवासी फरी थाना बेमेतरा, गोविंद वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी झाल चौकी खण्डसरा, रोहित डेहरे उम्र 45 वर्ष निवासी देवादा थाना बेरला, नारायण गिरी उम्र 65 वर्ष निवासी गुंजेरा चौकी मारो, मनोज बांधे उम्र 35 वर्ष निवांसी गुंजेरा चौकी मारो जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 30 नवंबर 2025 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना दाढी 10 प्रकरण, थाना बेरला 25 प्रकरण, थाना चंदनू 12 प्रकरण, कुल 47 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।
अपील - यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया।
साथ ही आमजनों को अपील करते कहा गया कि सड़क में अगर कोई दुर्घटना होती है और इस घटना में व्यक्ति घायल हो तो उसे हर इंसान को चाहिए कि वे अपनी इंसानियत का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल तक पहुचाये या एंबुलेंस को सूचित करें। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबरायें नहीं। मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल द्वारा परेशान नहीं किया जायेगा।
बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।