एबीईओ के औचक निरीक्षण में बंद मिला परपोड़ा स्कूल

एबीईओ के औचक निरीक्षण में बंद मिला परपोड़ा स्कूल 

अनुपस्थित शिक्षकों को अधिकारी ने किया शोकाज नोटिस जारी 

एबीईओ व जनपद सदस्य नीरज सिंह ने किया स्कूलों का निरीक्षण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 दिसंबर 2025 - शनिवार 29 नवम्बर 2025 को सहायक विकासखंड अधिकारी बेरला नारायण ठाकुर जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम परपोड़ा में शा. प्राथमिक व पूर्व मा. शाला परपोड़ा सुबह 7.35 को निरीक्षण में पहुँचे। उस समय स्कूल में केवल संकुल समन्वयक ईश्वर निर्मलकर और 5 बच्चे शाला प्रांगण में उपस्थित थे। वहीं 8 बजे के आस पास ग्राम में निवासरत प्रधान पाठक शाला पहुंचे, 8 बजे के बाद कुछ और शिक्षक ऐसे उपस्थित हो रहे थे। 
     जब एक शाला के शिक्षको का ये हाल तो सोचो वहाँ बच्चे कैसे होंगे। बच्चे भी धीरे धीरे 8.30 बजे तक पहुँच रहे थे। 
सरकार एक ओर लाखो रुपये खर्च कर रहा है पर जिम्मेदार बच्चो के भविष्य को अंधकार की धकेल रहे है। 
       सहायक विकासखंड अधिकारी ने सभी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी होने की बात कहीं। 
     दूसरी ओर वही हाल गांव के अन्य स्कूल जहाँ जनपद सदस्य नीरज राजपूत ग्रामीणजन के साथ परपोड़ा में शासकीय चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुँचे, तो 7.30 बजे तक न तो कोई बच्चा न कोई शिक्षक मिला, पूरा इलाका सुनसान था। फिर वही सड़क में ग्रामीणजन के साथ बैठकर आखिर स्कूल में होता क्या है सभी गतिविधियों को देखा जा रहा था। 
वही जिला शिक्षा अधिकारी कॉल के माध्यम से पहुँच रहा स्कूल बोले तो उसका इंतजार करते बैठे थे। आखों देखा हाल में सुबह 7.43 को बीएल कुर्रे पहुँचे, वही 2 से 4 बच्चे आये, 8.05 बजे शिक्षिका दिव्या देवांगन पहुँची, वही 8.10 को प्राथना हुआ। साथ ही पता चला कि माया जयन व हेमंत यदु छुट्टी में है। हैरानी की बात ये था कि बच्चे 8.30 के बाद भी आ रहे थे। जब बच्चे लोग को स्कूल लगने का समय (कितना बजे स्कूल लगता है) पूछने पर उनको पता तक नही कि स्कूल सुबह कितना बजे लगता है। वहाँ पूरा स्कूल में छुट्टी का नजारा था, बच्चे पीछे महामाया मंदिर में आराम से बैठे थे। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य जेएल पारधी खुद 10.30 तक स्कूल पहुँचे।
     अगर जिम्मेदार आंख बंद करके सोया हुआ है कोई भी चीज जो सभी सबूत के साथ भी दिया जा रहा तो भी और जिम्मेदार अधिकारी आंख बंद कर लेते है। कॉल व वाट्सअप के माध्यम से जीपीएस कैमरा जहाँ समय दिनांक जगह सब चीज शो होता है वह सब बनाकर भेजने पर भी न कोई सुराग न कोई उस पर कोई कार्यवाही किया जाता है। जब एक जनप्रतिनिधि की बात को नही सुना जा रहा है, सिस्टम को सुधारा नही जा रहा, तो एक आम नागरिक शिक्षा विभाग से कोसो दूर है। जिस हिसाब से शाला प्रबंधन विकास समिति और जनप्रतिनिधिगण स्कूल में व्यवस्था व सुचारू रूप से चलाने की नियम को लागू करवाना चाह रहे है, वह पालन तो शिक्षक ही नही कर रहे है तो बच्चे कहाँ से करेंगे? 

       एबीईओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें शाला बंद और शिक्षकों की अनुपस्थित पाई गई, उनको सो काज नोटिस जारी किया गया हैं, उनके जवाब पश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी। ---- जेपी करमाकर, बीईओ बेरला