बेरला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर दावा-आपत्ति हेतु 17 से 26 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

बेरला के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर दावा-आपत्ति हेतु 17 से 26 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसम्बर 2025 - एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला अंतर्गत रिक्त आगनबाड़ी सहायिका के पद पर शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों एवं मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है। पात्र आवेदिकाओं से उक्त सूची के संबंध में दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई है।आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर दावा-आपत्ति हेतु 17 दिसम्बर से 26 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है।
इस संबंध में इच्छुक आवेदिकाएं परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बेरला में कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।