आपकी पूंजी, आपका अधिकार शिविर जिला पंचायत में 12 को

आपकी पूंजी, आपका अधिकार शिविर जिला पंचायत में 12 को 

राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ की पहल से जमा पूंजी और निवेश में सहायता 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 दिसंबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य मे वित्तिय सेवा विभाग भारत सरकार के दिशा-निर्देशो के तहत आपकी पूंजी, आपका अधिकार जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन 12 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत परिसर के सभा कक्ष मे प्रातः 11 बजे से किया जायेगा।
       इस शिविर का आयोजन सभी बैंक, बीमा, पेंशन प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड और अवैतनिक निधि का योगदान रहेगा। इन शिविर मे नागरिकों को अनक्लेम्ड जमा, बिमा दावे, राशि प्राप्त करने हेतु हेल्पडेस्क और सहायता काउंटर उपलब्ध कराये जाएंगे। आवश्यकतानुसार लाभार्थी दावेदारी के केवाईसी अपडेट दावा प्रपत्र भरने एवं दस्तावेज सत्यापन मे भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। 
    जिले के नागरिक से अपील की गई है कि वे अधिक से अधीक संख्या मे इस शिविर मे शामिल होकर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाएं। राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति छत्तीसगढ़ ने इस पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके जमा पूंजी और निवेश के अधिकारों के प्रति जागरूक करने और सुविधाजनक तरीके से लाभ दिलाने का संकल्प लिया है।