रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन आज

रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन आज  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 दिसंबर 2025 - जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 65 में 09 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोप. 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता SHIVSHAKTI BIO PLAT BILASPUR द्वारा SALES OFFICER के 20 पद, योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर वेतनमान 14000-30000 आयु 22 से 35 वर्ष एवं SALES REPRENTATIVE के 40 पद, वेतनमान 8000-32000 आयुसीमा 22 से 40 वर्ष स्थल जिला बेमेतरा हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में दिनांक 09.12.2025, दिन मंगलवार समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित उपस्थित हो सकते है।