थान खम्हरिया पुलिस ने चोर के कब्जे से 08 नग तांबे का पाईप व एक नग लोहा रॉड जप्त कर किया बरामद
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 दिसम्बर 2025 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना खम्हरिया पुलिस टीम ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी संदीप कुमार ताम्रकार उम्र 55 वर्ष पता वार्ड नं. 05 थान खम्हरिया थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आज दिनांक 08.12.2025 के प्रातः 08:30 बजे अपने घर में पुजा करने बैठा था, इसी दौरान घर में लगे बर्फ फैक्ट्री के आईस मशीन के पाईप से गैस रिशने की तेज आवाज आयी, जिसे सुनकर घर से बाहर निकल कर घर के पीछे गया तो आईस मशीन के तांबा पाईप लाईन टुटा हुआ था, कुलिंग गैस निकल रहा था, मशीन के नीचे बने सीमेंट टंकी देखा तो वार्ड कमांक 13 थानखम्हरिया के उत्तम सिन्हा टंकी में छिपकर बैठा था एवं चोरी करने के नियत से आईस मशीन के कुलिंग पाईप को तोड़कर हाथ में रखा था। कुलिंग मशीन के तांबा पाईप को चोरी करने के लिये तोडने से व कुलिंग गैस निकलने से करीबन 25000 रूपये का नुकसान हुआ है। जिस पर से थाना थान खम्हरिया में आरोपी उत्तम सिन्हा के विरूध्द धारा 303(2), 324(4), 62 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी उत्तम सिन्हा के कब्जे से चोरी किये गये 08 नग तांबे के पाईप व एक नग लोहे के रॉड को जप्त कर बरामद किया गया है। आरोपी उत्तम सिन्हा पिता फत्तू सिन्हा उम्र 37 वर्ष पता वार्ड नं. 13 थाना खम्हरिया थाना थान खम्हरिया जिला बेमेतरा को आज दिनांक 08.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि कृष्णा क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक विनोद पात्रे, आरक्षक सौरभ सिंह, बलदेव निषाद, लोकेश सिंह एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ