एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला पुलिस ने पकड़ा एक फरार स्थाई वारंटी

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेरला पुलिस ने पकड़ा एक फरार स्थाई वारंटी 

विशेष अभियान के तहत बेरला पुलिस टीम की कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
       इसी क्रम में आज 02 दिसंबर 2025 को थाना बेरला पुलिस टीम ने न्यायालय के द्वारा प्रकरण क्रमांक 03/2025, अपराध क्रमांक 265/2024 धारा 296,351(2),74, 3(5) BNS, 3 घ (sc/st) act के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी सुरेश ऊर्फ सुर्या चौहान पिता स्व. पीलाराम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी गंजपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक टिकेन्द्र यादव, महिला आरक्षक मालती साहू सहित थाना बेरला के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।