एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहन चालको से ली 8500 रु समन शुल्क एवं 46 प्रकरण न्यायालय पेश

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 28 वाहन चालको से ली 8500 रु समन शुल्क एवं 46 प्रकरण न्यायालय पेश 
 
आबकारी एक्ट में 11 एवं कोटपा एक्ट में 103 लोगों पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
इसी क्रम में 10 दिसम्बर 2025 को थाना बेमेतरा 01 चालान में 01 वाहन चालक, थाना बेरला 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना परपोडी 08 चालान में 08 वाहन चालक, चौकी मारो 15 चालान में 15 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 22 चालान में 22 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 17 चालान में 17 वाहन चालक, कुल 74 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें 46 प्रकरण न्यायालय पेश किया गया एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 28 प्रकरण में 8500 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।  

      इसी क्रम में 10 दिसम्बर 2025 को थाना बेमेतरा, साजा एवं चौकी देवकर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 11 प्रकरण में 11 आरोपी सुखी रजक उम्र 30 वर्ष निवासी सीतापार, अक्षय रजक निवासी सीतापार, भुपेश भारती उम्र 19 वर्ष निवासी चक्रवाय, ओमप्रकाश बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी टुरासेमरिया, रामकुमार जांगडे उम्र 40 वर्ष निवासी पौसरी, जगराखन रजक उम्र 50 वर्ष निवासी सीतापार, धर्मेन्द्र वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी कंतेली, धर्मेन्द्र कुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी सैगोना, उमेश्वर साहू उम्र 25 वर्ष निवासी तुमा, देवेन्द्र धीवर उम्र 26 वर्ष निवासी मोहगांव, नरेश देशलहरे उम्र 40 वर्ष निवासी चोंगीखपरी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
      इसी क्रम में 10 दिसम्बर 2025 को जिले के थाना/चौकी प्रभारियो एवं स्टाफ द्वारा आम जगह में धुम्रपान करने पर कोटपा एक्ट के तहत थाना नवागढ 30 प्रकरण, थाना दाढी 10 प्रकरण, थाना साजा 33 प्रकरण, थाना परपोडी 07 प्रकरण, चौकी देवरबीजा 23 प्रकरण, कुल 103 प्रकरण कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।