मतदाताओं से अपील - SIR फॉर्म भरते साइबर ठगी से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मतदाताओं से अपील - SIR फॉर्म भरते साइबर ठगी से सतर्क रहें, सुरक्षित रहें 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ ने OTP धोखाधड़ी को लेकर जारी की महत्वपूर्ण चेतावनी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवम्बर 2025 - मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान SIR (Self-Information Report) फॉर्म भरने वाले मतदाताओं एवं नागरिकों के लिए एक अहम सुरक्षा एडवाइजरी जारी की गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों को मोबाइल नंबर के दुरुपयोग और बढ़ते OTP-आधारित साइबर फ्रॉड से बचाना है।

OTP को लेकर न रहें भ्रमित - SIR फॉर्म में OTP की कोई जरूरत नहीं - विभाग ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने नागरिकों से OTP प्राप्त कर ठगी कर सकते हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोहराया है कि - BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) न तो OTP मांगते हैं और न ही SIR फॉर्म के लिए किसी OTP की जरूरत होती है। इसलिए कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या BLO यदि कभी OTP मांगे - यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी का प्रयास है। 

मुख्य निर्देश व चेतावनी - 
🔸 संदिग्ध कॉल आते ही मना करें - यदि कोई व्यक्ति कॉल कर कहे “आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो OTP आया है, वह बता दीजिए” तो तुरंत मना कर दें। 

🔸 सीधे BLO या कार्यालय से संपर्क करें - कॉलर को स्पष्ट कहें “मैं कार्यालय या अपने BLO से ही संपर्क करूँगा/करूँगी।”

🔸 दबाव, धमकी या ज़बरदस्ती की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें - यदि कोई OTP साझा करने का दबाव बनाए या धमकाए, तो नजदीकी पुलिस थाने में रिपोर्ट करें।

सावधान - SIR फॉर्म से जुड़ा नया ऑनलाइन स्कैम
विभिन्न राज्यों में SIR फॉर्म के नाम पर साइबर ठगी के नए मामले सामने आए हैं। अपराधी नागरिकों से OTP प्राप्त कर उनके डिजिटल खातों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। 
‼️ अतः किसी भी परिस्थिति में OTP किसी अजनबी को न बताएं।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

अधिक जानकारी हेतु : 
📞 हेल्पलाइन: 1950
🌐 सोशल मीडिया: @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)