स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थान खम्हरिया (साजा) स्वास्थ्य केंद्र पहुंच किए निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थान खम्हरिया (साजा) स्वास्थ्य केंद्र पहुंच किए निरीक्षण 

मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवंबर 2025 - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल साजा विधानसभा के प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थान खम्हरिया पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने डॉक्टर के साथ चिकित्सकीय स्टॉफ से मिलकर स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली। 
       साथ ही उन्होंने आम जनता को अधिक से अधिक और बेहतर सुविधा प्रदान करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साजा विधायक ईश्वर साहू, सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर सहित हॉस्पिटल स्टॉप व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।