मंत्री ने मरीजों से मिलकर जाना सुविधाओं का हाल, जानकारी लेकर विभाग को दिए हिदायत
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवंबर 2025 - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल साजा विधानसभा के प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों से मिलकर बातचीत की, उनसे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना।
तत्पश्चात उन्होंने डॉक्टरों व चिकित्सकीय स्टॉफ से मिलकर स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा एवं प्रदान की जाने वाली सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने उपस्थित विभाग के स्टॉप को हिदायत देते हुए आम जनता को अधिक से अधिक और बेहतर सुविधा प्रदान करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उनके साजा विधायक ईश्वर साहू सहित हॉस्पिटल स्टॉप व अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहें।