सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन पर टाउनहॉल बेमेतरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन पर टाउनहॉल बेमेतरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान, वयोवंदन कार्ड बनाया गया 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 नवंबर 2025 - जनजातीय गौरव दिवस पर टाउनहॉल बेमेतरा में आज सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं उपस्थित पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इसके अंतर्गत सभी का स्वास्थ्य जांच किया गया एवं आयुष्मान कार्ड, वयोवंदन कार्ड बनाया गया।
    शिविर स्थल में डॉ. अमृत रोहलेडर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा, डॉक्टर शरद कोहाड़े बीएमओ खंडसरा, प्रकाश भारती बीईटीओ खण्डसरा, स्वास्थ्य टीम में डॉक्टर अभिषेक यादव, श्रीमति ज्योति वर्मा, श्रीमती रागिनी टंडन लैब टेक्नोलॉजिस्ट, रतन कवरेती पर्यवेक्षक, सत्यवीर डंडोतिया फार्मासिस्ट, सुखनंदन वय वंदन ऑपरेटर सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।