उपस्वास्थ्य केंद्र का शासकीय भवन नहीं होने पर संचालन के लिए सरपंच ने ग्राम पंचायत भवन को किया प्रदान
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 20 नवंबर 2025 - जिलें के विकास खंड साजा अंतर्गत सेक्टर परपोड़ी के उपस्वास्थ्य केंद्र (AAM) कुरलू में शासकीय भवन नहीं होने के कारण सरपंच अनिल वर्मा द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए ग्राम पंचायत भवन को प्रदान किया गया।
जिसका उद्घाटन कार्यक्रम राजमाता, जनपद उपाध्यक्ष नारद वर्मा, सरपंच अनिल वर्मा, राजू वैष्णव पूर्व जनपद सदस्य, बीएमओ डॉ एके वर्मा की उपस्थिति में 19 नवंबर को संपन्न हुआ। जिसमें सेक्टर प्रभारी डॉ ओम वैष्णव, एके साहू ग्रामीण चिकित्सा सहायक, देवकी सिंग सेक्टर सुपरवाइजर, ज्योति साहू सीएचओ, रमशिला दर्रो आरएचओ (म), सोनिया सेन मितानिन प्रशिक्षक, समस्त मितानिन एवं ग्रामवासियों उपस्थित रहें।