प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कडी में थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम ने न्यायालय के द्वारा धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी इमरान खान पिता अनवर खान निवासी वार्ड नं. 10 थान खम्हरिया को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थान खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।