आम जनता को नवीन कानूनों के बारे में सही जानकारी और समझ प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू

आम जनता को नवीन कानूनों के बारे में सही जानकारी और समझ प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण - एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू 

बेमेतरा पुलिस की नई पहल, नवीन कानून की जागरूकता अभियान शुरू, एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कर किया रवाना 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा से नवीन कानून की जागरूकता रथ का शुभारंभ तथा नवीन कानून की रथ को हरी झंडी दिखकर रवाना किया गया। पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर गांव” एवं “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से आमजनों को जागरूक किया जा रहा है।   
  एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने नवीन कानून की जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ कर बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए नवाचारों और सुधारों की जानकारी दी, जिससे न्याय की प्रक्रिया और भी प्रभावी और समयबद्ध हो सके। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। 
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने कहा कि आम जनता को नवीन कानूनों के बारे में सही जानकारी और समझ प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कानूनों की जानकारी के अभाव में नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान नहीं हो पाता, जिससे कई बार समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 
      पुरे जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “हमर पुलिस हमर गांव” एवं “हमर पुलिस हमर बजार” अभियान के माध्यम से नवीन कानून के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु नवीन कानून जन जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत स्कुल, कॉलेज एवं सामाजिक संगठन/विभाग/आवासीय कॉलोनी को चिन्हांकित किया गया है, जहां आम जनता एवं स्कुली बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।  
         इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, वैज्ञानिक अधिकारी भारती चंद्राकर, मुख्य लिपिक उनि (अ) हरिओम विश्वकर्मा, प्रदीप देशमुख, प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी सहित थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चंद्रदेव वर्मा, सत्य प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल टोन्ड्रे, लेखराम ठाकुर, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, राजकुमार साहू, द्वारिका प्रसाद देशलहरे, ओंकार प्रसाद साहू, बल्लूराम सोरी, सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, रघुवीर सिंह, तुलाराम देशमुख, पुरूषोत्तम कुलार्य, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, विजय साहू, आरक्षक मनीष देवांगन, गेल्विन साहू एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहें।