एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालको से ली गई 5300 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालको से ली गई 5300 रु समन शुल्क 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  
     इसी क्रम में 19 नवंबर 2025 को थाना परपोडी 05 चालान में 05 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 12 चालान में 12 वाहन चालको, कुल 17 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 17 प्रकरण में 5300 रूपये समन शुल्क लिया गया। 
       कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सोना, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।