चौकी देवकर के ग्राम परपोड़ा में 08 जुआडियों से नगदी 49300 रूपये, 07 मोबाईल, 03 मोटर साइकिल एवं तास जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 नवंबर 2025 - बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर सउनि उदल राम टांडेकर एवं साइबर सेल व चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम परपोड़ा भैंसा खार के पास आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 08 जुआड़ी से नगदी रकम 49300 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 07 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 60000 रूपये, 03 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 100000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 209300 रूपये को जप्त किया गया।
12 नवंबर 2025 को साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम परपोड़ा भैंसा खार के पास आम जगह कुछ लोग बैठ कर रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम परपोड़ा भैंसा खार के पास आम जगह पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 08 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 08 जुआडियों प्यारे लाल उम्र 30 साल निवासी गोकुल नगर रायपुर, अक्षय वर्मा उम्र 20 साल निवासी परपोडा, बिरेन्द्र वर्मा उम्र 24 साल, मन्नु साहू उम्र 34 साल निवासी भैसामुडा, लक्ष्मण साहू उम्र 38 साल निवासी भैसामुडा, रमेश साहू उम्र 40 साल निवासी देवरबीजा, रामु निर्मलकर निवासी कोदवा थाना साजा जिला बेमेतरा एवं अन्य 01 पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), 3(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 49300 रूपये, 52 पत्ती तास एवं विभिन्न कंपनी के 07 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 60000 रूपये, 03 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 100000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 209300 रूपये को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र तिवारी, साइबर सेल प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संतोष धिवर, पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत, चौकी देवकर से आरक्षक मोहित देवांगन, आरक्षक सनत बघेल, मनीष वर्मा, भूषण मार्कण्डेय, सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।