बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के विरूद्ध ली शपथ

बेमेतरा जिले के थाना/चौकी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के विरूद्ध ली शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवंबर 2025 - भारत सरकार द्वारा बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का संचालन किया गया है। जिसके परिपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों एवं स्टाफ द्वारा सभी थाना एवं चौकी परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आज 27 नवंबर 2025 को बाल विवाह के विरूद्ध शपथ लिया गया। 
बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और एक गैरकानूनी कृत्य है, जो लडकियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थय और विकास में बाधा डालता है और उन्हें अपने सपनों को साकार करने से रोकता है। इसलिए, मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूँ कि... बाल विवाह के विरुद्ध हर संभव प्रयास करूँगा/करूँगी। यह सुनिश्चित करूँगा/करूँगी कि मेरे/हमारे परिवार, पड़ोस, या समुदाय में कोई बाल विवाह न हो। बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत और सरकारी अधिकारियों को दूँगा दूँगी। बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठाऊँगा/उठाऊँगी और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण का समर्थन करूँगा/ करूँगी। 
      इस अवसर पर जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों सहित थाना/चौकी स्टाफ उपस्थित रहें।