भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती क्षेत्रीय समारोह में पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 नवंबर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा छत्तीसगढ़ कलार समाज के क्षेत्रीय स्तर के भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती समारोह 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम बीजाभाट में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के विकास और छत्तीसगढ़ के विकास में कलार समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की कृपा हम सभी पर बनी रहे। समाज को आगे बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक ने शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही साथ समाज के द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी अपना हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि प्रत्येक समाज तभी विकास कर पता है जब वह एकजुट होकर एक दूसरे को मदद करता है, आगे बढ़ाने में सहायता करते हैं और छत्तीसगढ़ कलाल समाज आज समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयत्नशील है।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस अवसर पर सभी सामाजिकजनों को भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किए तथा समाज के द्वारा उन्हें जयंती समारोह में आमंत्रित किए जाने पर समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश सीहोर अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड जिला पंचायत सदस्य बेमेतरा, वीरेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलार समाज बेमेतरा, श्रीमती बिंदिया वीरेंद्र जायसवाल जिला अध्यक्ष महिला मंच छत्तीसगढ़ कलार समाज बेमेतरा, शिवजहरी सिंह जिला अध्यक्ष युवा मंच छत्तीसगढ़ कलार समाज बेमेतरा, मिथिलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, श्रीमती करुणा महानंद यादव पूर्व सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, दुर्गेश नंदिनी सदस्य जनपद पंचायत बेमेतरा, बलराम सिंन्हा क्षेत्र अधिकारी छत्तीसगढ़ कलार समाज बेमेतरा, अशोक जायसवाल मंडलेश्वर कलार समाज तहसील इकाई बेमेतरा, अजय सिंह मंडलेश्वर कलार समाज तहसील इकाई नवागढ़, ईश्वर सिंह मंडलेश्वर कलार समाज तहसील इकाई बेरला, लोकनाथ सिंह मंडलेश्वर कलार समाज तहसील इकाई थान खमरिया, टीकाराम सिंन्हा मंडलेश्वर कलार समाज तहसील इकाई साजा, ललित सिंन्हा संरक्षक कलार समाज तहसील इकाई बेमेतरा, सोम प्रकाश सिंन्हा सचिव कलार समाज तहसील इकाई बेमेतरा, केसरी नंदन सिंन्हा कोषाध्यक्ष कलार समाज तहसील इकाई बेमेतरा, श्रीमती मंजू कमलेश सिंन्हा अध्यक्ष महिला मंच बेमेतरा मंडल, परशुराम सिंन्हा अध्यक्ष युवा मंडल बेमेतरा, दीपक सिंन्हा युवा मंच बेमेतरा मंडल, रूपेंद्र सिंन्हा कोषाध्यक्ष युवा मंच बेमेतरा मंडल उपस्थित रहे।