रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 28 नंवबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

रोजगार कार्यालय बेमेतरा में 28 नंवबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 नवंबर 2025 - जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा कार्यालय परिसर रुम न. 64 एवं 65 में 28 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोप. 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता CHOUHAN AUTOMOBILES LLP BEMETARA द्वारा Service Advisor के 07 पद, योग्यता, डिप्लोमा मेकेनिकल इंजीनियरिंग, वेतनमान 10000-13000 आयु 18 से 30 वर्ष, Technician के 10 पद, योग्यता, आईटीआई डीजल मेकेनिक, Manager के 02 पद, योग्यता, डिप्लोमा मेकेनिकल इंजीनियरिंग 25000-30000 आयु 20 से 35 वर्ष, Driver के 06 पद, योग्यता 10 वीं ड्राइविंग लाइसेंस, 9000-11000 आयु 18 से 35, Washing Boy के 02 पद, योग्यता 10 वीं, 8000-9000 आयु 18 से 35 एवं सेल्स एक्सक्यूटिव के 03 पद, योग्यता स्नातक वेतनमान 11000-13000 सभी पद पुरुष आवेदक हेतु भर्ती किया जाना है। 
    जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा में 28.11.2025 शुक्रवार समय 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपस्थित हो सकते है।