पार्षद श्रीमती जमुना जायसवाल ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - छग की परम्परा व पुरातन संस्कृति को बरकरार रखे महिलाये घर घर जाकर सुआ नृत्य कर रही हैं। नगर पंचायत साजा में भी महिलाये घरो मे जाकर सुआ नृत्य कर रही और परिवारों को सुख, समृद्धि, शांति का आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। वहीं नगर पंचायत साजा वार्ड 11 की पार्षद श्रीमती जमुना जायसवाल ने अपने घर आए सुवा नृत्य दल की महिलाओं को दिवाली की शुभकामनायें दिए।