मामले पर चौकी खण्डसरा एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 अक्टूबर 2025 - ग्राम रमपुरा चौकी खंडसरा के मोरध्वज चंद्राकर उर्फ मोरु को संदेही टीकम राम चंद्राकार द्वारा 19.10.2025 को रात्रि में शमशान घाट तालाब भरीखार कच्चा रास्ता में धारदार वस्तु से सिर, गर्दन में प्राणघातक वार कर हत्या करने की सूचना पर मौका घटना स्थल पहुंचकर प्रार्थी कुलदीप चंद्राकर पिता सत्यनारायण चंद्राकर उम्र 24 वर्ष साकिन रमपुरा चौकी खंडसरा जिला बेमेतरा की रिपोर्ट पर मर्ग इंटीमेशन अपराध सदर धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर मौका घटना स्थल से मृतक के मोटर साकयल हीरो पैशन प्रो क्र. सीजी 25 डी 9441, मृतक एवं आरोपी के 02 नग मोबाईल,100 रुपये, 01 नग चप्पल एवं अन्य को जप्त कर मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से पीएम कराया गया।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक राकेश साहू एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विवेचना के दौरान संदेही आरोपी टीकम राम चंद्राकर से पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। पुछताछ में पताचला कि मृतक मोरध्वज चंद्राकर द्वारा इसका एवं इसके बड़े भाई के साथ आपसी निजी बातो एवं जमीन से नहीं गुजरने की बात को लेकर वाद विवाद लडाई झगडा होने व मोरध्वज चंद्राकर द्वारा इसे हाथ थप्पड से मारपीट करने से आवेश में आकर अपने पास रखे टंगिया से मोरध्वज उर्फ मोरू चंद्राकार के सिर गर्दन व शरीर के अन्य जगहो में प्राणघातक वार कर हत्या की।
आरोपी के पेश करने से घटना में प्रयुक्त टंगिया, मोटर सायकल होंडा सीडी 110 क्रमांक सीजी 25 ई 0356 एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर जब्त किए गए।
आरोपी टीकमराम चंद्राकर पिता चौपीराम चंद्राकर उम्र 39 वर्ष साकिन रमपुरा चौकी खंडसरा जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर आज 20 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कार्यवाही में सम्मिलित पुलिस टीम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, शिव कुमार बंजारे, अवधेश राजपूत, ओमप्रकाश मनहर, खेमु वर्मा, हेमंत साहू, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, स्प्नील पांडेय, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, चुरावन पाल, शिव सेन, धनेश लहरे, पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही सराहनीय रही।