राजभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर जनसेवक शिवम तिवारी ने राज्यपाल को दी बधाई

राजभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर जनसेवक शिवम तिवारी ने राज्यपाल को दी बधाई   
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 अक्तूबर 2025 - राजभवन में बुधवार की शाम आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बेमेतरा के जनसेवक शिवम तिवारी शामिल हुए। जहां राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात कर दिपावाली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा और जीवंत संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित प्रदेश के संगीत के धरोहर और प्रबुद्धजन मौजूद थे।