एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा, साजा, देवकर पुलिस ने 28 जुआड़ीयों से 48590 व तास किया जप्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा, साजा, देवकर पुलिस ने 28 जुआड़ीयों से 48590 व तास किया जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटियों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।   
    जिसके तहत 21 व 22 अक्टूबर 2025 को जिले के थाना बेमेतरा, साजा एवं चौकी देवकर के क्षेत्रांतर्गत विभिन्न ग्रामों सहसपुर, बोडतरा, अमोरा मंच के पास, पिपरभट्ठा आम गली, मोहभट्ठा आम गली, के पास आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना बेमेतरा, साजा एवं चौकी देवकर के पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।  
         जिसमें कुल 07 प्रकरण दर्ज कर 28 जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2) एवं 4 (5) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। जुआड़ीयों के पास एवं फड़ से कुल जुमला नगदी रकम 48590 रूपये (48 हजार 590 रूपये) एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।