एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने द्वारिका प्रसाद देशलहरे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पर किया पदोन्नत

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने द्वारिका प्रसाद देशलहरे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक पर किया पदोन्नत 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 अक्टूबर 2025 - पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा में 18 अक्टूबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा बेमेतरा जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे को विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पदोन्नत किया गया तथा पदोन्नत हुए उप निरीक्षक को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 
     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पदोन्नत हुए उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे के पद पर पदोन्नति के साथ साथ उत्तरदायित्व में बढोत्तरी हुई है, इसी उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा भी पदोन्नति प्राप्त उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु कहा गया। 
         इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, एसआरसी/स्थापना लिपिक सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, आरक्षक हीरालाल साहू, निरंजन वैष्णव, सौरभ सिंह, अगम दास मानिकपुरी सहित बेमेतरा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।