दीपावली पर संशय, बारगांव में कल 21 और कोसपातर में आज 20 को मनेगी दीवाली
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला/बारगांव - दीपावली पर्व की रौनक मटिया-बारगांव में दिखाई देने लगी है। रविवार को नरक चौदस के अवसर पर युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक अपने घरों के सामने और आंगनों में रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाई।
संशय - दीपावली पर्व कब मनाई जाए इसके लिए भ्रम की स्थिति बनी हुई है, कहीं-कहीं सोमवार को तो कहीं-कहीं मंगलवार को दीपावली मनाई जाएगी। बारगांव-मटिया में 21 अक्टूबर मंगलवार और कोसपातर में 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी।
मटिया की संध्या वर्मा ने रंग-बिरंगे कलर, फूलों की पंखुड़ियों और सजावटी सामग्री से रंगोली तैयार कर उसके चारों ओर दीये सजाए, जिससे आंगन जगमगा उठे। इन रंगोलियों में पारंपरिक दीपक, कमल, स्वास्तिक, ओम और मां लक्ष्मी के पदचिन्हों जैसे शुभ प्रतीकों को भी बनाया।