प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - विजयादशमी दशहरा पर्व पर नागवंशी राज परिवार साजा में नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह ने अपने पूरे परिवार व परिचितों के साथ पूरे विधी विधान से शस्त्र पूजन किए। शस्त्र पूजन पश्चात उन्होंने नगर सहित क्षेत्रवासियों को विजयादशमी दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी। राज परिवार साजा के शस्त्र पूजा में नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह के साथ रानी साहिबा श्रीमती प्रेरणा लाल शौर्यजीत सिंह, युवराज अर्थजीत सिंह, राजकुमार लाल आरवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।