नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह, विधायक ईश्वर साहू, नगर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा की उपस्थिति में हुआ साजा में रावण का दहन

नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह, विधायक ईश्वर साहू, नगर अध्यक्ष हिमांशु वर्मा की उपस्थिति में हुआ साजा में रावण का दहन 

साजा में दशहरा पर्व पर राम लीला मंचन के साथ हुआ 35 फीट ऊंचा रावण का दहन व सांस्कृतिक आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - बुराई पर सच्चाई का प्रतीक विजय दशमी दशहरा पर्व में नगर पंचायत साजा में बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ से मनाया गया। दशहरा पर्व के अवसर पर विगत वर्षों के आयोजन की भांति इस वर्ष भी गुरूवार देर शाम को राजा बाड़ा से नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह व युवराज अर्थजीत सिंह, राजकुमार लाल आरवेंद्र सिंह रथ में सवार होकर होकर पुराना राम मंदिर पहुंचे, जहां से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, लंकापति रावण के दलबल के साथ बाजेगाजे व जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए दशहरा स्थल नया बस स्टैंड पहुंचे। जहां पर भगवान श्री राम का राम लीला मंचन हुआ। जिसमें राम, लक्ष्मण, हनुमान, अंगद, रावण का संवाद व सजीव चित्रण किया गया। 
राम लीला का मंचन - दशहरा पर्व पर प्रति वर्ष नगर पंचायत साजा में दशहरा स्थल पर राम लीला का मंचन किया जाता हैं। जिसमें राम लक्ष्मण सीता हनुमान अंगद वानर दल तथा रावण मेघनाथ कुंभकरण विभीषण राक्षस दल का संवाद व सजीव चित्रण किया जाता हैं। भगवान श्रीराम, भाई लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की जीवंत झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं संवाद का आनंद उठाया। 
आतिशबाजी से गूंज उठा पूरा मैदान - संवाद व सजीव राम लीला चित्रण नाट्यमंचन पश्चात भगवान राम द्वारा रावण के पुतले को जलाकर दहन किया गया। पूरा मैदान पटाखों व अनारदाना के आतिशबाजी से गूंज उठा। वहीं रावण दहन के बाद गांव में घर-घर में भगवान श्रीराम माता सीता लक्ष्मण व हनुमान की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। 

मंदोदरी की मिट्टी घर लाएं - रावण दहन पश्चात मिट्टी की बनी मंदोदरी की मूर्ति से नगर व क्षेत्रवासियों द्वारा मिट्टी को अपने घर लेकर जाते हैं, जहां उसकी पूजा अर्चना कर उस मिट्टी को पूजा स्थल या भंडार में रखा जाता हैं। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ फलदायी होता हैं। 

विधायक, राजा सहित हजारों लोगों की रही उपस्थिति - नगर पंचायत साजा के दशहरा पर्व के रावण दहन उत्सव पर साजा विधायक ईश्वर साहू, रानी साहिबा व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा लाल शौर्यजीत सिंह, नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, कमल राजपूत, जप अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रतीक साहेब, हरिशंकर टावरी, धरमचंद जैन, तहसीलदार यूके मानकर, सीएमओ बीके लोनहारे, थाना प्रभारी एसपी उपाध्याय सहित नगर के गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासियों की हजारों की संख्या में उपस्थिति रहीं।