सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ एमएम रजा के मार्गदर्शन में सीएचसी नवागढ़ में कुष्ठ विकृति सुधार शिविर का सफल आयोजन

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ एमएम रजा के मार्गदर्शन में सीएचसी नवागढ़ में कुष्ठ विकृति सुधार शिविर का सफल आयोजन 

35 मरीजों को बताया गया जल तेल उपचार विधि, सेल्फ केयर किट का निःशुल्क वितरण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 अक्टूबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर बेमेतरा जिला के कुष्ठ पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा, सुविधा, लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कुष्ठ विकृति से बचाव शिविर का आयोजन किया गया। 
       यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशानुसार बीएमओ नवागढ़ डॉ एमएम रजा के मार्गदर्शन के साथ बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में 16 अक्टूबर 2025 को सीएचसी नवागढ़ में किया गया। 
जिसमें क्षेत्र के कुष्ठ लक्षण दिखाई देने वाले लोगों ने अपना जांच कराया और शिविर का लाभ उठाया। इस शिविर में कुष्ठ विकृति वाले कुल 35 मरीजों को जल तेल उपचार विधि बताया गया। इस तरह शिविर में संबंधित मरीजों को निः शुल्क MCR (माइक्रो सेल्यूलर रबर) चप्पल का वितरण किया गया, साथ में टब एवं मरीजों को सेल्फ केयर किट का भी वितरण कर उपयोग की विधि को विस्तार से बताया गया। इस कुष्ठ विकृति से सुधार शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम का संचालन एवं उपचार विधि यूके ध्रुवे एनएमए एवं प्रमोद कुमार साहू फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा बताया व किया गया। इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने सेवा प्रदान किया।