सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देशन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन 

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 
के तहत कंपनी के सीएमडी डॉ अश्वनी गुप्ता के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 अक्टूबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अल्टोस इंटरप्राइजेज लिमिटेड के सीएमडी डॉ अश्वनी गुप्ता के जन्म दिवस की शुभ अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 10 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। 
यह रक्तदान शिविर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश में रखा गया। उक्त कार्यक्रम में अल्टोस लीडर लीलेन्द्र मानिकपुरी, श्री द्वारिका एवं सभी सदस्यगण और सम्मानितगण उपस्थित रहे। 
     उक्त कार्यक्रम में पैथोलॉजिस्ट डॉ पीआर पोपटानी, विजय कुमार दौरे एमएलटी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, धनु वर्मा एमएलटी, हरिशंकर एमएलटी, श्रीमती सारीको वार्ड आया ने सेवा प्रदान किए। रक्तदाताओं नरेश वर्मा, रामधार यादव , संतोष कुमार, टीकम वैष्णव, हेमंत वर्मा, नीलेंद्र मानिकपुरी, मुकेश साहू, भुवनेश्वर कुमार, नीतू साहू, द्वारिका साहू इन सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। 
     रक्तदाताओं को जिला चिकित्सालय बेमेतरा द्वारा प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।