डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की - भाजपा किसान नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी

डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की - भाजपा किसान नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी 

भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/रायपुर - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनप्रतिनिधियों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 
        इसी क्रम में भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने भी डॉ. रमन सिंह को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की। किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ की राजनीति के ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और सुशासन की नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश को नई दिशा दी। 
    किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। किसानों की आय बढ़ाने, गरीबों को सस्ती चिकित्सा सुविधा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनकी योजनाएँ सदैव मिसाल रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का सादा जीवन और कर्मठ व्यक्तित्व युवाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
    उन्होंने आगे कहा कि डॉ. रमन सिंह ने न केवल एक सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था दी, बल्कि जनकल्याण की ऐसी नीतियाँ बनाईं जिनसे आम जनता का जीवन स्तर बेहतर हुआ। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास, स्थिरता और समरसता की दिशा में निरंतर प्रगति की है।
     योगेश तिवारी ने भगवान से प्रार्थना की कि डॉ. रमन सिंह दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें और प्रदेश व देश के विकास में अपना मार्गदर्शन देते रहें।
         इस अवसर पर अश्विनी शर्मा, कुशलगिरी गोस्वामी और मनीष तिवारी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में प्रदेश की उन्नति की कामना की।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ