सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ एके वर्मा के मार्गदर्शन पर साजा कॉलेज में नेत्र एवं एचआईवी शिविर का आयोजन

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशन एवं बीएमओ डॉ एके वर्मा के मार्गदर्शन पर साजा कॉलेज में नेत्र एवं एचआईवी शिविर का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - रजत जयंती के अवसर पर जिला अंधत्व नियंत्रण समिति बेमेतरा के तत्वाधान में कलेक्टर रणवीर शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहलेडर, जिला अंधत्व अधिकारी डॉ बीएल राज बेमेतरा के मार्गदर्शन में एवं बीएमओ साजा डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के निर्देशानुसार आज 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम व इंटेंटिफाइड आईसीसी कैंपस एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंडित देवी प्रसाद चौबे महाविद्यालय साजा में किया गया। 
जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी विनोद कुमार बघेल साजा, विनोद कुमार साहू नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी थान खमरिया, अरुण कुमार यादव एमएलटी साजा, अभिषेक राजपूत एड्स कंट्रोल काउंसलर साजा, संस्था के प्राचार्य डॉ. आरडी दीवान, डॉ आईपी दिनकर, अमित साहू ग्रंथपाल, भोजराम कहर, सहायक प्राध्यापक सुश्री ज्योति कौशल एवं अन्य कर्मचारी एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान से संबंधित संपूर्ण जानकारी व एचआईवी एड्स संबंधित समस्त प्रकार के सुरक्षा के बारे बताया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों में 176 बच्चों का नेत्र परीक्षण, 56 बच्चों का एचआईवी एवं 127 बच्चों का एचबी टेस्ट किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाने का था।