माईनर एक्ट में 07 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक एवं 06 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को थाना बेमेतरा में 04 चालान में 04 वाहन चालक, थाना परपोडी में 09 चालान में 09 वाहन चालक, चौकी देवकर में 03 चालान में 03 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा में 10 चालान में 10 वाहन चालक, कुल 26 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 26 प्रकरण में 5000 रूपये समन शुल्क लिया गया। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को थाना बेमेतरा, नवागढ, परपोडी, साजा एवं चंदनू में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 06 प्रकरण में 06 आरोपीयो अगम कोशले उम्र 29 वर्ष निवासी भोईनाभाठा, केशव राम साहू निवासी गिधवा, राजेन्द्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी परपोडी, पुनीत साहू उम्र 36 वर्ष निवासी परपोडा चौकी देवकर, नितेश ढीमर उम्र 30 वर्ष निवासी मोहरेंगा, अंजोर बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी चंदनू जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी मारो में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण में 07 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।