प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर पंचायत साजा में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पुराने से भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित रावण दल नगर भ्रमण करते हुए रावण दहन स्थल नया बस स्टैंड पहुंच कर मंचन व दहन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को सांय 5 बजे राजा बाड़ा (घर) से नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जो राम मंदिर, महामाया मंदिर, भरतपुर, शीतला मंदिर, वर्मा पारा, भाटापारा, राजा बाड़ा होते हुए दशहरा मैदान (नया बस स्टैंड) पहुंचेगा। जिसमें नागवंशी राज परिवार साजा के राजा लाल शौर्यजीत सिंह सपरिवार उपस्थित रहेंगे। नागवंशी राजा लाल शौर्यजीत सिंह ने राज परिवार की ओर से सभी नगरवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए पर्व को धूमधाम से मनाने नगर पंचायत साजा व क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया है।