एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर परपोडी पुलिस ने दिनेश कुमार साहू को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर परपोडी पुलिस ने दिनेश कुमार साहू को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा 

थाना परपोडी ने बंजारपुर में कमकावाड़ा निवासी दिनेश कुमार साहू से 1980 रु एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     इसी कडी में 27 सितम्बर 2025 को थाना परपोडी स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि दिनेश कुमार साहू निवासी कमकावाडा नामक व्यक्ति बंजारपुर तालाब पार मंदिर के पास ग्राम बंजारपुर में अवैध रूप से लोगो को अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी नामक जुआ खिलवाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है की सुचना पर थाना परपोडी स्टाफ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
      जिसमें थाना परपोडी में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी दिनेश कुमार साहू पिता स्व. जगत राम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी कमकावाडा थाना परपोडी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 1980 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।  
     उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव सहित थाना परपोडी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।