शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा में मौसम्मी फलबहार की नीलामी 6 अक्टूबर को

शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा में मौसम्मी फलबहार की नीलामी 6 अक्टूबर को 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 अक्टूबर 2025 - शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा विकासखण्ड बेरला जिला बेमेतरा में मौसम्मी फलबहार की नीलामी आगामी 6 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 10 बजे आयोजित की जाएगी। नीलामी की प्रक्रिया शासकीय उद्यान रोपणी नेवनारा परिसर में सम्पन्न होगी। 
   नीलामी हेतु प्रत्येक इच्छुक व्यापारी को पूर्व में कार्यालयीन समय में फलों का अवलोकन करने का अवसर दिया गया है। बोली में भाग लेने के लिए 5000 की धरोहर राशि जमा करना अनिवार्य होगा। नीलामी के उपरान्त प्रथम एवं द्वितीय उच्चतम बोलीकर्ताओं को छोड़कर शेष प्रतिभागियों को धरोहर राशि वापस कर दी जाएगी। 
   उच्चतम बोली लगाने वाले व्यापारी को नीलामी समाप्ति के बाद बोली की आधी राशि तत्काल जमा करनी होगी तथा शेष राशि दो किस्तों में निर्धारित समयसीमा के भीतर जमा करनी होगी। यदि निर्धारित शर्त का पालन नहीं किया गया तो धरोहर राशि जब्त कर दी जाएगी और फलबहार का अधिकार द्वितीय उच्च बोलीकर्ता को दे दिया जाएगा।
     नीलामी के पश्चात फसल की रक्षा एवं देखरेख की संपूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। प्रति पौधे 10 नग फल शासन को निशुल्क उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। बाग में लगे अन्य पौधों को किसी भी प्रकार की क्षति पहुँचने पर क्षतिपूर्ति भी ठेकेदार को करनी होगी। 
       फल तोड़ने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। नीलामी की प्रक्रिया सहायक संचालक, उद्यानिकी के अधीन होगी तथा मौसम्मी फलबहार नीलामी की शासकीय बोली 15000 से प्रारंभ होगी।