एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालको से ली गई 13600 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालको से ली गई 13600 रु समन शुल्क 

माईनर एक्ट के तहत 02 एवं आबकारी एक्ट के तहत 03 आरोपियों पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ओवरलोडिंग, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
      इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2025 को थाना चंदनू में 02 चालान में 02 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा में 29 चालान में 29 वाहन चालक, कुल 31 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कुल 31 प्रकरण में 13600 रूपये समन शुल्क लिया गया। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
      इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2025 को थाना नवागढ एवं देवरबीजा में शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 03 प्रकरण में 03 आरोपीयों राजा घृतलहरे उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सिवनी थाना नवागढ, मुकेश कुमार सेन उम्र 45 वर्ष निवासी पदमी चौकी देवरबीजा, दिलीप काठले उम्र 40 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

बेमेतरा पुलिस की अपील - बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं।