पर्यावरण प्रेमी अजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ मटिया (बारगांव) में तालाब किनारे कदम व रुद्राक्ष के लगाए 20 पौधे

पर्यावरण प्रेमी अजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ मटिया (बारगांव) में तालाब किनारे कदम व रुद्राक्ष के लगाए 20 पौधे 

पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली का दिया संदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला - पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहने वाले अजय वर्मा अपनी टीम के साथ मटिया (बारगांव बेरला) स्थित तालाब किनारे कदम व रुद्राक्ष के 20 पौधे लगाए। 
पर्यावरण प्रेमी अजय वर्मा ने कहा कि धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है, हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं।
       वहीं दुर्ग निवासी संतोष वर्मा ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। 
        इस पौधारोपण अवसर पर केशव साहू, सुंदर साहू, फत्ते वर्मा, सोनू वर्मा, परमानंद साहू, श्रीराम साहू, प्रेमलाल निषाद, मुकेश यादव उपस्थित थे।