एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना प्रभारी नांदघाट द्वारा 08 गुम मोबाईल को बरामद कर किया मालिको के सुपुर्द

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना प्रभारी नांदघाट द्वारा 08 गुम मोबाईल को बरामद कर किया मालिको के सुपुर्द 

CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान चलाकर किया मोबाईल को बरामद 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 अक्टुबर 2025 - जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में गुम हुए मोबाईलों को ‘‘CEIR पोर्टल के माध्यम से अभियान के तहत, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, साइबर नोडल एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए मोबाइलों की पतासाजी एवं बरामदगी हेतु CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं गुम मोबाईल का विश्लेषण कर कार्रवाई की गई।  
इस अभियान के तहत थाना नांदघाट क्षेत्रांतर्गत CEIR पोर्टल एवं गुम मोबाईल रिपोर्ट के 08 नग मोबाईल फोन विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए, जिसे थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव एवं उनकी टीम द्वारा मोबाईल मालिको को सुपुर्द किया गया। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.17 लाख आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइल फोन को सत्यापन उपरांत विधिवत रूप से संबंधित प्रार्थियों को सुपुर्द किया गया। 
   मोबाईल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रार्थियों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी। प्रार्थियों ने प्रसन्नता और संतोष के साथ अपने मोबाईल प्राप्त किए और बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। बेमेतरा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है। 
       इस अवसर पर थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव ने बताया कि नागरिक अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज करें, जिससे मोबाइल पता साजी कर जल्द से जल्द रिकवर किया जा सके। 
   मोबाईल स्वामियों ने बताया कि मोबाईल गुम होने के बाद अपने मोबाइल को पाने की उम्मीद छोड़ दिए थे, ऐसे में CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) के माध्यम से अभियान के तहत मोबाईल को पाकर वे काफी खुश है, उनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती थी। मोबाईल स्वामियों द्वारा गुम हुए मोबाईल को पुनः पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू एवं थाना नांदघाट पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 
    उक्त अभियान कार्यवाही मोबाईल बरामदगी में थाना प्रभारी नांदघाट उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, नैनदास रात्रे, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, लोकेश सिंह आरक्षक विनोद सिंह राजपूत, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश सिंह, बालमुकुंद सिंह, संजय साहू, रूपेन्द्र राजपूत, गोविंद सिंह, नरेन्द्र बंजारे, बालमुकुंद सिंह, महेन्द्र वर्मा, कमलेश ध्रुव सहित समस्त थाना नांदघाट एवं सायबर सेल टीम की सराहनीय भुमिका रही है।