प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
जिसके तहत 02 अक्टुबर 2025 को चौकी देवरबीजा स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम देवरबीजा में शमशान घाट बरगद पेड के नीचे कुछ जुआडियो द्वारा 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का दांव लगाकर अवैध धन अर्जित कर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर जुआडि पकड़े गए।
जिसमें चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियो प्रदीप साहू उम्र 30 वर्ष, होरीलाल देवांगन उम्र 29 वर्ष, देवलाल साहू उम्र 23 वर्ष, रवि साहू उम्र 28 वर्ष, लाला साहू उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ग्राम देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 3440 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक विजय साहू, आरक्षक गजानंद पटेल, रामगोपाल निषाद, पुरूषोत्तम पटेल, छोटूराम तेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।