मेगा हेल्थ कैंप सीएचसी खण्डसरा में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर, 276 लोगों ने लिया लाभ
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में आयोजित किया गया। उक्त स्वास्थ्य शिविर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 के उपलक्ष्य पर 24 सितंबर बुधवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के आतिथ्य एवं जिला भाजपा बेमेतरा अध्यक्ष अजय साहू, श्रीमती जया दिवाकर अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, राजेश दत्त दुबे, शरद जोशी, सुरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती पुनबाई मार्कण्डेय सरपंच ग्राम पंचायत खण्डसरा, देवेन्द्र मार्कण्डेय, राजा जायसवाल पंच खण्डसरा, अमरनाथ चक्रधारी, राजेश जैन एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी सीएचसी खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डसरा में रक्तादान शिविर, मेगा स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर का सफल आयोजन - उक्त स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया, 75 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार, 78 लोगों का बीपी शुगर जांच एवं ईलाज की साथ परामर्श प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है स्वस्थ नारी एवं शसक्त परिवार - इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में कुल 276 लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में हीमोग्लोबिन की जांच, बीपी की जांच, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण, सिफलिश, एचआईवी एवं स्त्री रोग संबंधी परामर्श की व्यवस्था की गई थी। साथ ही किशोरी बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषण संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई।
शिविर में जिला चिकित्सालय बेमेतरा के ब्लड बैंक एमएलटी टीम परामर्शदाता कुलेश्वरी साहू, एसटीआईं परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल ने सेवा प्रदान किए। शिविर के मेडिकल टीम में डॉ टिकेश्वर ध्रुव, डॉ आनंद निर्मलकर, डॉ अल्का साहू, प्रकाश भारती बीईटीओ, पंकज कुमार आदिल बीपीएम, राजकुमार गहरे, भूषण भारती एमएलटी, ओमकार ध्रुव एमएलटी, रागिनी टंडन, श्वेता नेताम, सुनीता साहू एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी सीएचसी खण्डसरा द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।