एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने चार फरार स्थाई वारंटीयो को पकड़ा

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने चार फरार स्थाई वारंटीयो को पकड़ा  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में आज 22 सितंबर 2025 को न्यायालय के द्वारा धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी उमेश कुमार साहू उम्र 40 वर्ष निवासी मगरघटा, हाल पता वार्ड नं. 10 बेमेतरा एवं न्यायालय के द्वारा धारा 296,115(2), 3(5) BNS के मामले में फरार चल रहे दो स्थायी वारंटी तथा पाक्सो एक्ट में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी, कुल 04 स्थायी वारंटियों को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक पुरूषोत्तम कुंभकार, शिव कुमार सेन, कुसुम कोशले, मालिक राम सिन्हा, चुरावन पाल सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ