प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 27 सितम्बर 2025 - सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण का आयोजन साजा मंडल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवरतला (साजा) में सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, महामंत्री लेखपाल यदु, अरुण वर्मा कार्यक्रम संयोजक ज्वाला सिंह राजपूत, सह संयोजक मनोहर साहू, जिला पंचायत प्रतिनिधि गोवेंद पटेल, राजा लाल शौर्यजीत सिंह, कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र साहू, सह प्रभारी त्रिलोकी साहू, जनपद सदस्य मीना सिन्हा, लुकराम साहू, विनोद गंधर्व, कमल बागरेचा, नरोत्तम वर्मा, दुर्गा प्रसाद यदु, सनत साहू, चन्द्रभान ठाकुर एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित रहे।