प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 सितम्बर 2025 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 28 सितंबर रविवार को बेरला नगर के सिन्हा धर्मशाला (बेरला बाईपास) में भारतीय जनता पार्टी बेरला मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नेत्र रोग, स्त्री रोग, मस्तिष्क रोग, आंख रोग, हड्डी रोग एवं जनरल चेकअप के लिए विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे।
इसी कड़ी में पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल ने भी अपील की है कि जरूरतमंद लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और रक्तदान करे।