सेवा पखवाड़ा व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाई द्वारा शिविर आयोजित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 सितम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा विकासखण्ड साजा में संचालित ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाई के माध्यम से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव और सेवा पखवाड़ा में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान" तहत स्वास्थ्य संबंधित जांच और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कलेक्टर रणबीर शर्मा, सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देशानुसार तथा खंड चिकित्सा अधिकारी साजा डॉ एके वर्मा और बीपीएम लोकेश साहू के मार्गदर्शन में साजा विकासखंड के अंतर्गत चलने वाली ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाई के द्वारा ग्राम रानो, रौद्रा, पदमी, पदुमतरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। उक्त शिविर में विभिन्न प्रकार की जांच जैसे हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप जांच, शुगर, मधुमेह जांच, मलेरिया, विडाल जांच किया गया। डॉ. सईद फैजल अली द्वारा सभी हितग्राहियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण का सलाह दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं और किशोरी बच्चियों को पोषण संतुलित आहार और स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई। एएनएम केसर सिन्हा, फार्मासिस्ट चन्द्रभूषण, लैब टेक्नीशियन टोपसिंग वर्मा, चालक नारद निर्मलकर ने आयोजित शिविर में अपने दायित्वों का निर्वाहन किया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अपने ग्राम में पाकर लाभवन्तित ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रति प्रसन्नता जाहिर की।