गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह माँ दुर्गा की आराधना का हैं पावन माध्यम - जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी

गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह माँ दुर्गा की आराधना का हैं पावन माध्यम - जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तिवारी बनी रास गरबा महोत्सव की खास मेहमान, माँ दुर्गा का सपरिवार लिया आशीर्वाद 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 सितंबर 2025 - नवरात्रि पर्व पर बेमेतरा नगर का माहौल भक्तिभाव और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया है। कृषि उपज मंडी प्रांगण में मित्र मंडल बेमेतरा द्वारा आयोजित रास गरबा महोत्सव तथा गुरु कृपा पैलेस में आयोजित माँ भद्रकाली रास गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। इसी खास मौके पर बेमेतरा जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी रास गरबा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति ने गरबा महोत्सव में चार चांद लगा दिए। 
कार्यक्रम के आयोजकों अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने दुर्गा माता की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। पूजा के पश्चात वे भी परंपरागत गरबा नृत्य में सम्मिलित हुईं और माँ भद्रकाली की महिमा का गुणगान किया।
    पूजा अर्चना के बाद उनके साथ नगर की महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक गरबा खेला। पूरा वातावरण माँ दुर्गा के जयकारों और गरबा की ताल पर झूम उठा।
        इस अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने कहा “गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि यह माँ दुर्गा की आराधना का पावन माध्यम है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में एकता, भाईचारा तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।”
        कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुजन, महिला मंडल, युवा वर्ग एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आयोजन स्थल देर रात तक भक्तिभाव, गरबे की तालियों और पारंपरिक वेशभूषा से गूंजता रहा।
  इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के साथ प्रमुख रूप से आदित्य अग्रवाल, बंटी चाचा, नीरज चांडक, राहुल सलूजा, गौतम मोटवानी, गिरीश गाबेल, जगजीत खनूजा, हर्ष तथा आयुष और गुरु कृपा के गरबा में जनपद सदस्य सीमा टिकहरीया, जगजीत सिंह, रुबी सलुजा, सिद्धार्थ दीवान, कमल साहु, पीयुष शर्मा उपस्थित रहे।